कार की टक्कर से युवक की मौत
शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- मीरानपुर कटरा। हुलास नगरा ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। मृतक अमित यादव 22 पुत्र नेत्र पाल निवासी हुलास नगरा हाइड्रा मशीन का हेल्पर था। ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने देखा तो परिजनों को खबर मिली। ग्रामीणों के साथ रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। मृतक अविवाहित था। तीन भाई बहन में वह सबसे छोटा था। माता पिता और बड़ा भाई बहन सदमे से बेहाल हैं। ग्रामीणों में भी शोक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.