कार की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर मुकदमा
इटावा औरैया, जून 25 -- भरथना। गांव चन्द्रपुरा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ के खुशीपुरा माडपुरा निवासी सचिन कुमार ने तहरीर में बताया कि उसका भाई अजय 15 जून को चन्द्रपुरा गांव आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.