बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास हुआ हादसा चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास न्यू बाइपास पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान मो. सोहेल के रूप में की गयी है। जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मृत युवक के मामला मेहराज ने बताया कि सोहेल अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से पटना से बिहारशरीफ आ रहा था। इसी दौरान भेड़िया गांव के पास सामने से आ रही कार ने स्कूटी में धक्का मार दिया। हादसे में सोहेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार को जब्त कर लिया गया है। चालक की पहचान करने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.