फरीदाबाद, फरवरी 2 -- पलवल संवाददाता । नेशनल हाईवे-19 पर गोढ़ोता चौक के निकट एक तेज रफ्तार कार ने पैदल रोड पार कर रहे 25 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। होडल थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, मृतक की पहचान मथुरा (यूपी) के शेरगढ़ गांव के हरिचंद उर्फ हीरा के रूप में हुई है। वह अपने दामाद के मकान के निर्माण कार्य में मदद करने के लिए होडल आए हुए थे। हादसे के समय वह बाजार से कुछ सामान लेने के बाद गोढ़ोता चौक के पास नेशनल हाईवे-19 को पैदल पार कर रहा था तभी हसनपुर चौक की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसके बेटे को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरिचंद के सिर में गंभीर चोट आई जिस कारण उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.