गंगापार, मई 3 -- थाना शंकरगढ़ पुलिस चौकी नारीबारी अंतर्गत प्रयागराज-रीवा राजमार्ग स्थित सुरवल सहनी मोड़ पेट्रोल पम्प के पास कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। शनिवार रात थाना बारा निवासी अतरसुइया गांव के गंगा प्रसाद के दो पुत्र 45 वर्षीय कमलेश कुमार और मनोज कुमार बाइक से नारीबारी के फुलतारा गांव रिस्तेदारी में जा रहे थे। सुरवल सहनी मोड़ पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर कमलेश किसी काम से सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज रमेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जिले में पिछले 24 घंटे में सड़क हादसे में युवक सहित दो लोगों की मौत छोटा भाई मनोज और नारीबारी पुलिस इलाज हेतु निजी अस्पताल ले गये। गम्भीर चोट लगने के चलते,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.