मिर्जापुर, मई 4 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज के पास शनिवार की रात कार की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी 26 वर्षीय शिवम केसरी पुत्र सुरेश केसरी रात लगभग साढ़े नौ बजे मोपेड से मिर्जापुर से औराई की ओर जा रहे थे। जैसे ही मिर्जापुर-औराई मार्ग पर चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज के पास पहुंचे। तभी औराई से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- दुकानदार की सड़क हादसे में मिर्जापुर में मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड सवार शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.