मेरठ, मई 1 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार देररात कार की टक्कर से मोपेड चालक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। वहीं, घायल को मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार की देर रात पुठखास निवासी सोनू (42 पुत्र) विषोद आर्य मेरठ शराब कैंटीन में नौकरी करता था। देर रात वह अपने रिश्तेदार सुमित के साथ मोपेड से घर लौट रहा था। जैसे ही अरनावली बस स्टैंड के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमित की हालत में गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और माम...