फिरोजाबाद, नवम्बर 27 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में बुधवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह सिरसागंज से घर जा रहा था। जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव चंदीकरा निवासी 20 वर्षीय रिंकू पुत्र जयवीर सिंह इंटर का छात्र था। वह बुधवार की रात अपने रिश्तेदार को बाइक पर बैठाकर थाना सिरसागंज के गुंजन चौक पर छोड़ने के लिए आया था। रिश्तेदार को छोड़ने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान नगला सैंदा के समीप तेज गति से आ रही एक कार ने असंतुलित होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही रिंकू के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक रिंकू ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.