कार की टक्कर से मासूम सहित दंपति घायल, एक गंभीर
रायबरेली, जून 16 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। बछरावां- शिवगढ़मार्ग पर शारदा नहर के पास अज्ञात कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सहित मासूम को गंभीर चोटें आ गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें एक ही हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मोहम्मद जहीर (52) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी हरदोई पत्नी मुमताज बेगम (40) एवं भतीजी आयात बानो (4) पुत्री मोहम्मद वसीम के साथ अपने साले गुड्डू को देखने के लिए शिवगढ़ गए थे। वहां से वापस आते समय जैसे ही वह बछरावां शिवगढ़ मार्ग स्थित शारदा नहर के करीब पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्राली से जा टकराई तेज स्पीड कार, दंपति समेत तीन की मौत इस हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.