इटावा औरैया, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजपुर निवासी शिव सिंह की सात वर्षीय बेटी राधा अपनी मां के साथ खेत पर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे चकरनगर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राधा सड़क पर दूर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.