रामपुर, जून 20 -- उत्तराखंड बार्डर स्थित काशीपुर-उधमसिंहनगर हाईवे पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने 10 वर्षीय मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। उत्तराखंड के बार्डर स्थित क्षेत्र की सेठी कालोनी निवासी वकील साहनी मेहनत मजदूरी कर अपने स्वजन का भरण पोषण करते हैं। उनका 10 वर्षीय पुत्र रुद्रा हाईवे पर स्थित एक होटल के पास मौजूद था। इसी दौरान एक अनियंत्रित इनोवा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से मासूम की मौत, हाईवे पर परिजनों का हंगामा, आधे घंटे लगा रहा जाम टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम रुद्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ह...