लखनऊ, मई 8 -- बीकेटी में कार ने साइकिल में मारी टक्कर एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर लखनऊ,संवाददाता।

दुर्घटना का विवरण बीकेटी इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल में पीछे बैठा भांजा उछलकर खंती में जा गिरा। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे साथियों ने हादसा देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी。

मृतक का परिचय कल्याणपुर निवासी रामू कुमार (45) वेटर का काम करता था। परिवार में पत्नी, चार बेटी और दो बेटे हैं। मृतक के छोटे भाई मैकू ने बताया कि गुरुवार को रामू अपने भांजे विजय के साथ किसान...