सीतापुर, अप्रैल 13 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के शादीपुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घायल महिला ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।तालगांव क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रागिनी तिवारी ने कोतवाली देहता में दी गई तहरीर में बताया कि 25 मार्च को वह अपने पुत्र कमल तिवारी के साथ बाइक से घर जा रही थी। तभी शाम करीब चार बजे क्षेत्र के शादीपुर तिराहे के पास तालगांव क्षेत्र के अंगेठा निवासी राजेंद्र सिंह की कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दामाद व सास गंभीर घायल जिससे मां-बेटे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि जिला अस्पताल में का...