बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता कार की टक्कर से मां बेटा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी 45 वर्षीय उत्तम विश्वकर्मा शनिवार की शाम अपनी 70वर्षीय मां गीता देवी को बाइक में बैठा कर बांदा आ रहा था। तभी अलिहा के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 ने दोनो को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...