गोंडा, जून 25 -- बेलसर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के बेलसर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और मशीनरी स्टोर के संचालक राकेश सिंह की गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब छह बजे राकेश सिंह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। बेलसर-उमरी मार्ग पर पहुंचते ही गोंडा की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय गोंडा ले जा रहे थेकि रास्ते में मौत हो गई। मृतक राकेश सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई भास्कर सिंह तथा छोटे भाई राजेश सिंह हैं। उनके पुत्र राहुल सिंह एवं रोहित सिंह अध्यापक हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक के पुत्र विनोद कुमार पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख ...