बरेली, फरवरी 23 -- फतेहगंज पूर्वी। बरेली सीतापुर हाईवे पर सोमवार सुबह बिजली घर और पेट्रोल पंप के बीच शाहजहांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने रोड के पास खड़े बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर से बुजुर्ग कई फीट उछलकर रोड पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग जब कार की तरफ दौड़े तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से उपचार के लिए उसे फरीदपुर के सीएचसी पर भेजा गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बुजुर्ग की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को उपचार हेतु भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.