गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर की सड़कों पर तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टर-82 स्थित मैप्सको कासाबेला सोसाइटी के सामने एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग का बायां पैर टूट गया। आरोपी चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बहाने अपनी गाड़ी में डालकर ले गया, लेकिन रास्ते में गुमराह कर उन्हें दूसरे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो मार्च की शाम करीब 7:10 बजे उनके पिता राजेंद्र सिंह सोसाइटी के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की जीप के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने मौके पर मौजूद लोगों को कहा कि वह घायल को लेकर जा रहा ह...