मेरठ, मई 18 -- सरूरपुर कस्बा हर्रा में सरधना-बिनौली रोड पर सोमवार शाम को एक कार की टक्कर से एलटी लाइन का बिजली खंभा गिर गया। खंभा कार पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार जनपद शामली निवासी शनि अपनी कार से सरधना की ओर जा रहे थे। बताया गया कि कस्बा हर्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही खंभा कार पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। खंभा सड़क पर गिरने से कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, बिजली लाइन प्रभावित होने से विद्युत...