सहारनपुर, अगस्त 8 -- नानौता। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर ऑल्टो कार की टक्कर लग जाने से हरिद्वार जल लेने जा रहा बाइक सवार कांवड़िया घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे नई दिल्ली के जैन नगर निवासी राकेश पुत्र बलवंत दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नानौता क्षेत्र में गंगनहर के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही आल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस द्वारा घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि आरोपी की ...