बदायूं, जून 29 -- एमएफ हाईवे पर मरौरी के पास बाइक व कार में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे ममीर, साबिर व सद्दाम अहमद घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए , सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से म्याऊं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाइक सवार महिला रिस्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव सौंधा मई जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक से तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...