बिहारशरीफ, मई 2 -- नूरसराय। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर शुक्रवार को मथुरापुर गांव के पास कार के धक्के से बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव निवासी अजय पासवान, रुपेश कुमार व भीम कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार 3 जख्मी यह भी पढ़ें- नूरसराय में सड़क हादसा, 4 जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...