शामली, फरवरी 16 -- कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान पुलिया के पास बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। घायल युवक की पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के बिराल निवासी अभिषेक पुत्र ब्रह्मपाल के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल अभिषेक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिजन सुम...