गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली ग्रीन सोसायटी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को लेकर घायल के भाई की तरफ से इंदिरापुरम थाने में शिकायत की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले जितेंद्र के अनुसार तीन जनवरी की सुबह लगभग छह बजे उनका छोटा भाई अर्जुन बाइक से इंदिरापुरम स्थित वसुंधरा सेक्टर चार में ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान जब वह आम्रपाली ग्रीन अंडरपास के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उनके भाई की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। इस दौरान आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होने पर वहां से गुजर रहे एक ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.