गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार ने बाइक पीआरवी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। बाइक पीआरवी पर तैनात सिपाही प्रमोद कुमार और होमगार्ड सतवीर कुमार गश्त मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे इंदिरापुरम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वसुंधरा सेक्टर 5 में गश्त करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सिपाही प्रमोद चला रहे थे। टक्कर लगते ही दोनों गिर गए और कार अनियंत्रित होक ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी तोड़कर खंभे से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रमोद कुमार और सतवीर को पास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.