कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरा, ट्रक ने कुचला
वाराणसी, मई 23 -- मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के लालपुर चट्टी के समीप नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। प्रयागराज की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से सिविल इंजीनियर युवक की मौत सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना इंस्पेक्टर गोपालजी कुशवाहा ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.