बरेली, फरवरी 17 -- फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मुख्य बाजार के सीकों वाली गली चौराहे पर अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गया। मंगलवार सुबह कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी अमन गुर्जर अपने बड़े भाई नमन गुर्जर को बाइक से दिल्ली जाने वाली बस पर बैठने जा रहा था। सीकों वाली गली मुख्य रोड पर मस्जिद के सामने कुम्हारों वाली गली से निकली तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। सिर में गहरी चोट लगने से अमन गुर्जर गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.