मैनपुरी, जून 24 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर ग्राम छाछा के निकट बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र और दो वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे सीओ भोगांव ने मोर्चा संभाला और घायलों को उपचार के लिए तुरंत चिकित्सालय भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी 50 वर्षीय सूरज सिंह लोधी पुत्र जबर सिंह, जो कि रजवाना स्थित एक प्राइवेट जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने नाती को छोड़ने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत, दो घायल वह अपने दो वर्षीय नाती यश पुत्र जितेंद्र को उसके गांव रीछपुरा थाना कुरावली छोड़ने के लिए...