हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई, संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेवादा गांव निवासी विवेक (28) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले रोली देवी से हुई थी और दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया गया है कि विवेक शनिवार शाम सिमरिया गांव में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नवादा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.