अमरोहा, जून 11 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हाईवे पर कार ने बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना खाता चौराहे के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही वह खाता चौराहे के पास हाईवे पर पहुंची, पीछे से आई एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक और युवती दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाइक पर सवार युवक घायल हो गया, जबकि युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल युवक को एक निजी कार की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने प्रकरण संज्ञान...