अमरोहा, फरवरी 1 -- अलीगढ़ मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार सवार दो लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना रहरा क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी शुभम पुत्र वीर सिंह शनिवार शाम किसी कार्य से बाइक द्वारा शहर आ रहा था। जैसे ही वह अलीगढ़ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांगटकोला डिप के नजदीक पहुंचा कि सामने से आ रही तेज गति कार ने टक्कर मार दी। शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। कार सवार दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। घायल शुभम को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्...