रामपुर, अप्रैल 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर निवासी टीकाराम का भाई राजकुमार अपनी बाइक से किसी काम से राधा रोड से होकर घर जा रहा था। तभी पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...