गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम कंपनी में नौकरी करके फरीदाबाद स्थित घर जा रहे एक युवक की बाइक में गुरुग्राम-फरीदबाद रोड स्थित खुशबू चौक पर एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के शरीर में कई हड्डियां टूट गईं। फिलहाल उसका इलाज दिल्ली के जेपीएन एपैक्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बिहार के बेगुसराय निवासी राजकुमार झा ने थाना सुशांत लोक में शिकायत दी कि वह फिलहाल फरीदाबाद की धीरज नगर कॉलोनी में रहता है। उसका बेटा अभिषेक आनंद गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। 16 मार्च की शाम को वह नौकरी से फरीदाबाद वापस लौट रहा था। खुशबू चौक के समीप उसकी बाइक में तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसका बेटा सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे उठाकर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। अभिषेक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.