उरई, मार्च 3 -- जालौन। होली की पूर्व संघ्या पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी अंशुल 28 वर्ष गुजरात में रहकर काम करता था। होली के पर्व पर वह दो दिन पूर्व गांव आया था। सोमवार को वह मध्यप्रदेश के रौन थाना क्षेत्र निवासी अपने साथी रविंद्र के साथ जालौन आया था। देर शाम वह बाइक लेकर जालौन से अपने घर वापस जा रहा था। जब वह बाइक से कमसेरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.