आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के पास शुक्रवार की शाम कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसकी पत्नी घायल हो गई। घायल पत्नी का उपचार चल रहा है। घटना के समय दंपति दवा लेकर घर लौट रहे थे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमबाद गांव निवासी 36 वर्षीय अभय मौर्य शुक्रवार को अपनी पत्नी 32 वर्षीया शशिकला को दवा दिलाने के लिए मुबारकपुर गए थे। दवा लेने के बाद दंपति शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। वे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखेारी गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.