रामपुर, मई 4 -- बाजपुर मार्ग पर दोराहा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारकर चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्घटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनपुर शाहदरा निवासी नासिर पुत्र कलुआ अपनी पत्नी की दवाई लेने के लिए बाइक से बाजपुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही उनकी बाइक बाजपुर रोड दोराहा के समीप पहुंची, सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नासिर की मौके पर ही सांसें थम गईं।
पुलिस की कार्रवाई हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा होते देख कार चालक वाहन छोड़कर भाग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.