कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
आगरा, मई 13 -- कोतवाली क्षेत्र में जधई गांव के निकट कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने कार भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के मुताबिक बुधवार करीब साढ़े 11 बजे जधई गांव पर ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक दुर्घटनाग्रस्त खड़ी थी। कार भी पास में ही थी, जबकि चालक भाग चुका था। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय देवेंद पुत्र रामनिवास निवासी लखनपुर सिढ़पुरा के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र बाइक पर सवार होकर ससुराल नगला जोरी जा रहा था। उसकी बाक पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.