इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। भरथना तहसील के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। क्षेत्र के ग्राम कंधेसीधार निवासी 19 वर्षीय शरद उर्फ सूरज पुत्र रामकिशोर शुक्ला कस्बा के सुरेंद्र बाबू की मिल में आयोजित एक शादी समारोह में लाइट और डेकोरेशन का काम कर रहा था। सीपुरा निवासी विपिन यादव की पुत्री की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे जनरेटर का डीजल खत्म होने पर सूरज बाइक से तेल लेने के लिए भरथना थाने के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा जैसे ही वह तहसील के सामने पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.