कार की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री घायल, हालत गंभीर
संभल, अगस्त 27 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे-509 पर चंदौसी-बहजोई के बीच अचलपुर गांव के निकट बुधवार दोपहर 2 बजे करीब कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा निवासी नजाकत पुत्र शमसुद्दीन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के भाई रईशुद्दीन ने बताया कि उसका भाई नजाकत बहजोई में लोहे की वेल्डिंग का मिस्त्री है। वह गांव नेहटा से बहजोई आ रहा था कि गांव अचलपुर के निकट उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.