कार की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर घायल
इटावा औरैया, मई 8 -- बकेवर। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम वीलमपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी पत्नी निशा, बेटी अनन्या और बेटे अंश को बाइक पर बैठाकर बकेवर स्थित वाटर पार्क जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव बिजौली के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी इटावा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी निशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, से गुजर रहे लालपुरा निवासी राजेंद्र यादव ने घायल महिला को सड़क पर पड़ा देखा तो मदद के लिए रुक गए। उन्होंने घायल महिला को बाइक से 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉ. मोहम्मद तैय्यब ने प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.