इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में गोलचक्कर के पास गुरुवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सैफई थाना क्षेत्र के कुइया गांव निवासी 52 वर्षीय शशिप्रभा अपने पति रामरतन के साथ बाइक से बिधूना जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक कुदरैल गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर पहुंची, तभी एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सीएचसी सरसई नावर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शशिप्रभा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पति का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.