कार की टक्कर से बाइक सवार बालिका सहित चार घायल
मैनपुरी, जून 13 -- मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में नवीन मंडी के सामने वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। एक महिला को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। संजीव और उनकी पत्नी मधु निवासीगण गुरसहायगंज जनपद कन्नौज तीन-चार दिन पहले मैनपुरी देवी रोड निवासी भांजा अंजू के घर आए हुए थे। शुक्रवार को संजीव अपनी पुत्री के लिए रिश्ता तय करने के लिए थाना एलाऊ गांव लालपुर मैनपुरी गए हुए थे। जिसके साथ रिश्ता तय किया वह पंकज कुमार पुत्र जावेद सिंह गांव लालपुर थाना एलाऊ मैनपुरी बाइक से संजीव और उनकी पत्नी मधु और भांजे अंजू की पुत्री पलक को बैठाकर मैनपुरी छोड़ने आ रहे थे। शाम चार बजे के लगभग भोगांव क्षेत्र के नवीन मंडी के सामने पहुंचते ही सामने से एक वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें चारों घायल हो गए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.