इटावा औरैया, मार्च 23 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आगरा ले जाते समय पुत्र की मौत हो गई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा निवासी 45 वर्षीय सुरेश पुत्र काशीराम अपने 24 वर्षीय पुत्र प्रांशु के साथ सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से बिचपुरी खेड़ा स्थित अपनी मोबाइल की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान गुरु कृपा एमआरआई सेंटर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार करीब 50 मीटर दूर खेत में जा गिरे और कार के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को कार के नीचे से बाहर निकाला और सूच...