आदित्यपुर, मार्च 3 -- गम्हरिया, संवाददाता। गम्हरिया थाना क्षेत्र सोमवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उदयपुर गांव के पास तब हुई, जब दंपती काम कर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया के मीरुडीह न्यू बस्ती निवासी नकुल यादव (50 वर्ष) और उषा यादव (46 वर्ष) लूना से गम्हरिया मोड़ पर पेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उदयपुर के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ठोकर मार दी। घायल नकुल ने घटना की सूचना फोन से बेटे सूरज कुमार को दी। सूरज भाई के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। माता-पिता को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.