कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल
बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के चांदपुर रोड पर गुरुवार को हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रेहरा निवासी फरीद अहमद अपनी पत्नी मिस्बाह (30) के साथ गुरूवार की दोपहर बाइक से गंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जब वह चांदपुर रोड पर छोइया नदी के पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मिस्बाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फरीद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.