अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या। इनायतनगर थाने के कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज रोड पर गुरुवार की शाम एक कार व बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और इस पर सवार पति-पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मिल्कीपुर भेजवाया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने दो को जिला अस्पताल रेफर किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में लिया है। बताया गया कि बाइक सवार अवधेश शर्मा निवासी बांसगांव थाना खंडासा अपनी पत्नी व बेटे दयानंद के साथ ससुराल नऊवा का पुरवा चांदपुर जा रहा था। वहीं कार सवार कौशलपुरी कालोनी निवासी भवन नारायण द्विवेदी,उनके पुत्र शैलेश द्विवेदी,अखिलेश द्विवेदी व पत्नी कृष्ण द्विवेदी जमुआ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.