कार की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी घायल
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर ओयल चौकी क्षेत्र के चिमनी गांव के पास कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। महिला की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया। खमरिया थाना क्षेत्र के गांव समरदा निवासी घायल राजेश कश्यप पुत्र छेद्दूलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से हरगांव से वापस अपने घर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही ओयल चैकी क्षेत्र के ग्राम चिमनी पहुंचे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल गीता की गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया। राजेश का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। चौकी प्रभारी डिम्पल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.