कार की टक्कर से बाइक सवार नाना की मौत, नातिन घायल
शामली, जून 7 -- चौसाना। गंगोह मार्ग स्थित ज्वालानाथ फिलिंग स्टेशन के निकट रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी नातिन आठ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही व्यक्त के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंसूरा निवासी शाहदीन पुत्र अलीजान अपनी आठ वर्षीय धेवती हुमैरा के साथ बाइक से हरियाणा प्रदेश के जनपदे यमुनानगर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे जब वह चौसाना चौकी क्षेत्र के गंगोह मार्ग पर ज्वालानाथ फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाहदीन और हुमैरा हवा में उछलकर सड़क पर जा गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.