दुमका, जनवरी 26 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबन्धा के बेदियाकोला गांव के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अगोया के बाइक चालक अपने घर से दुमका की ओर जा रहा था। इसी बीच एक कार दुमका से फतेहपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बेदियाकोला के पास दोनों में टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मौके से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देख रहा था। सड़क से गुजर रहे अन्य मोटरसाइकिल चालक ने आकर धक्का मार दिया। जिससे उपरोक्त दोनों मोटरसाइकिल चालक का पैर टूट गया। इसकी सूचना थाना को मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज हेतु दुमका भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.