सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव के निकट बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे बाइक सवार जैतपुर निवासी राज (21) तथा पथरा निवासी कार्तिक पांडे (16) दोनों को कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...