प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आसपुर देवसरा के ढकवा बाईपास पर बुधवार रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। जौनपुर में उसका इलाज चल रहा है। सुल्तानपुर कोईरीपुर निवासी हनुमान प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र शिवा, प्रदीप अग्रहरी का 20 वर्षीय पुत्र श्याम और राकेश सोनी का 18 वर्षीय पुत्र साहिल बुधवार रात एक बाइक से ढकवा बाईपास पर जा रहे थे। तभी सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ढकवा चौकी इंचार्ज अवधराज यादव, एसआई श्याम त्रिपाठी ने घायलों को सीएचसी अमरगढ़ भेजा। वहां शिवा और श्याम की मौत हो गई। जबकि साहिल को जौनपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने रात में हाईड्रा मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक हटव...